• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V30 Lite स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V30 Lite स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसे क्रिस्‍टल ब्‍लैक और क्रिस्‍टल ग्रीन कलर ऑप्‍शन में तैयार किया गया है।

Vivo V30 Lite स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V30 Lite 4G में 6.67 इंच का E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 Lite स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • रूस और कंबोडिया में लॉन्‍च हुआ फोन
  • 8 जीबी रैम दी गई है फोन में
विज्ञापन
Vivo ने रूस और कंबोडिया में Vivo V30 Lite स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। Vivo V30 सीरीज में कंपनी ने कई स्‍मार्टफोन उतारे हैं और Vivo V30 Lite एक 4G डिवाइस है। दिलचस्‍प यह है कि कंपनी मैक्सिको और सऊदी अरब के मार्केट्स में Vivo V30 Lite का 5G वर्जन भी ला चुकी है। रूस और कंबोडिया के लिए आए फोन में Snapdragon 685 प्रोसेसर का इस्‍तेमाल किया गया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज उस फोन में है। 

 

Vivo V30 Lite 4G Price

Vivo V30 Lite 4G को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। दाम लगभग 22,556 रुपये (RUB 24,999) हैं। इसे क्रिस्‍टल ब्‍लैक और क्रिस्‍टल ग्रीन कलर ऑप्‍शन में तैयार किया गया है। 

 

Vivo V30 Lite 4G Specification

Vivo V30 Lite 4G में 6.67 इंच का E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।  

जैसाकि हमने बताया इस फोन को स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। उसके साथ 8GB LPDDR4x रैम है और इंटरनल स्‍टोरेज 256GB है। फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है। यह 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 30 मिनट में यह फोन 80 फीसदी चार्ज हो जाता है। 

Vivo V30 Lite 4G में इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा है। Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट की खूबियां भी इस फोन में हैं। कैमरा की बात करें, तो मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। उसके साथ 2 एमपी का एक डेप्‍थ सेंसर भी इस फोन में है। V30 Lite में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर FunTouch OS 14 की लेयर है। डिवाइस को IP54 रेटिंग मिली है। इसका वजन 188 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »