Vivo V40 Lite फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ Bluetooth SIG पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

इस फोन को इसी मॉडल नम्बर के साथ Global Certification Forum (GCF) में भी देखा जा चुका है।

Vivo V40 Lite फोन ब्लूटूथ 5.1 के साथ Bluetooth SIG पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च!

Vivo V30 Lite का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

ख़ास बातें
  • फोन यहां पर मॉडल नम्बर V2341 के साथ नजर आया है।
  • यह फोन Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला है।
  • संकेत मिलता है कि फोन में कई 5G बैंड्स का सपोर्ट होगा।
विज्ञापन
Vivo ने हाल ही में अपनी V30 सीरीज का नया मॉडल लॉन्च किया था। यह फोन Vivo V30 Lite 4G के नाम से लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि कंपनी इसका सक्सेसर Vivo V40 Lite जल्द पेश कर सकती है। कंपनी ने इस सीरीज के एक स्मार्टफोन से पहले ही पर्दा उठा दिया है। Vivo V40 SE 5G को कंपनी Snapdragon 4 Gen 2 के साथ पेश कर चुकी है। अब Vivo V40 Lite को कथित तौर पर इसके मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
Vivo V40 Lite फोन कंपनी की अगली पेशकश हो सकती है। इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म Bluetooth SIG के डेटाबेस में (via) देखा गया है। फोन यहां पर मॉडल नम्बर V2341 के साथ नजर आया है। लिस्टिंग से यहां फोन के कनेक्टिविटी फीचर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाती है। यह फोन Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला है। 

इससे पहले इस फोन को इसी मॉडल नम्बर के साथ Global Certification Forum (GCF) में भी देखा जा चुका है। ध्यान देने वाली बात है कि दोनों ही सर्टिफिकेशन में फोन की 5G कनेक्टिविटी के बारे में डिटेल नहीं मिलते हैं। GCF की लिस्टिंग में हालांकि संकेत मिलता है कि फोन में कई 5G बैंड्स का सपोर्ट होगा। यहां से कहा जा सकता है कि यह 5जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले लॉन्च हुए Vivo V30 Lite 5G से लगाया जा सकता है। अपकमिंग फोन इसी डिवाइस का सक्सेसर होने वाला है। 

Vivo V30 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED E4 डिस्प्ले के साथ आता है। सेंटर में पंचहोल कटआउट के साथ इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। डिस्प्ले में 1150 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 394 ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। यह Snapdragon 695 चिप से लैस है। जिसके साथ में 12 GB LPDDR4x RAM और 256 GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

यह फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 4,800mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Android 13 के साथ यह FunTouch OS 13 पर ऑपरेट करता है। साथ ही कंपनी ने इसमें IP54 रेटिंग भी दी है। डिवाइस के डाइमेंशन 162.35 x 74.85 x 7.69mm और वजन 190 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »