Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 पर मिलेंगे डिस्काउंट और ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट को 1,54,999 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 पर मिलेंगे डिस्काउंट और ऑफर्स

इस वर्ष स्मार्टफोन्स के रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की का शेयर 1.8 प्रतिशत से अधिक हो सकता है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 18 अगस्त से शुरू हुई थी
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने पिछले महीने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च किया था। इनकी बिक्री 18 अगस्त से शुरू हुई थी। ये फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की जगह लेंगे। इनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। सैमसंग ने इन स्मार्टफोन्स पर कुछ ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा की है। 

कंपनी ने Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स पर 7,000 रुपये का बैंक कैशबैक और क्रमशः 9,000 रुपये और 7,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर की घोषणा की है। इसके अलावा इनकी खरीदारी के दौरान EMI का विकल्प नहीं चुनने वाले कस्टमर्स को 11,000 रुपये और 9,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर दिए जाएंगे। Galaxy Z Fold 5 के 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,000 रुपये के अपग्रेड ऑफर और 7,000 रुपये के बैंक कैशबैक और 9 महीने की EMI के विकल्प के साथ खरीदने पर इसका प्राइस घटकर 1,38,999 रुपये हो जाएगा। 

Samsung Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा 512 GB और 1 TB का प्राइस क्रमशः 1,64,999 रुपये और 1,84,999 रुपये का है। इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1.09,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स को  Amazon, Flipkart, Samsung और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple सबसे आगे है। सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 1,000 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) से अधिक के स्मार्टफोन्स होते हैं। हाल ही में Samsung Electronics के प्रेसिडेंट और मोबाइल एक्सपीरिएंस बिजनेस के हेड, T M Roh ने कहा था कि Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ कंपनी का लक्ष्य सुपर प्रीमियम सेगमेंट में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  5. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  6. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  10. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »