Amazon Mega Electronics Days शुरू हो गई है और अब अमेजन पर सस्ते में खरीदारी का मौका आया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 50MP कैमरा है।
Amazon Mega Electronics Days शुरू हो गई है और अब अमेजन पर सस्ते में खरीदारी का मौका आया है। अगर आप Samsung का फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बजट कम है तो Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर भी विचार कर सकते हैं। यह फोन इस वक्त ई-कॉमर्स साइट पर अब तक का सबसे सस्ता मिल रहा है। ग्राहक भारी कीमत में कटौती और आकर्षक बैंक ऑफर के साथ छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी डील को और शानदार बनाया जा सकता है। आइए Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,02,222 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 100,722 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोल्ड फोन जुलाई 2023 में 1,54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 54,277 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 7.60 इंच की प्राइमरी QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2176x1812 पिक्सल, 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेनसिटी 374ppi और आस्पेक्ट रेशियो 12.6:18 है। वहीं 6.20 इंच की दूसरी फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 904x2316 पिक्सल, 48Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेंसिटी 412ppi और आस्पेक्ट रेशियो 23.1:9 है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 5.1.1 पर चलता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Fold 5 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 129.90, चौड़ाई 154.90, मोटाई 6.10 और वजन 253 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6e, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, ड्यूल सिम और 5जी शामिल है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,02,222 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 7.60 इंच की प्राइमरी AMOLED डिस्प्ले और 6.20 इंच की दूसरी AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 4400mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा