Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: 41 हजार रुपये सस्ता खरीदें Samsung का फ्लिप फोन

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन है और सस्ते में खरीदारी करने के लिए भी आपके पास आखिरी मौका है।

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: 41 हजार रुपये सस्ता खरीदें Samsung का फ्लिप फोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की AMOLE इनर डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 3.4 इंच की सुपर AMOLED कवर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन है और सस्ते में खरीदारी करने के लिए भी आपके पास आखिरी मौका है। अगर आप लेटेस्ट सैमसंग फ्लिप फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का अवसर आया है। वर्तमान में यह फोन कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर डील को शानदार बना सकते हैं। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G Price & Discount

अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई 2023 में 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,150 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 41,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ और OIS के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G एलटीई,वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग से लैस है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G की कीमत कितनी है?

अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में कैसा कैमरा है?

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G के रियर में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले और 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »