Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 4400mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साल 2023 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 4400mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत का मौका मिल रहा है। इसके अलावा अगर पुराना फोन एक्सचेंज में देंगे तो अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Fold 5 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 93,500 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई, 2023 में 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया था। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5% कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,000 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से 71,499 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 5G में 7.60 इंच की प्राइमरी QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 2176x1812 पिक्सल, 1Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेनसिटी 374ppi और आस्पेक्ट रेशियो 12.6:18 है। वहीं 6.20 इंच की दूसरी फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 904x2316 पिक्सल, 48Hz-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, पिक्सल डेंसिटी 412ppi और आस्पेक्ट रेशियो 23.1:9 है। यह फोन 4400mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Fold 5 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 129.90 मिमी, चौड़ाई 154.90 मिमी, मोटाई 6.10 मिमी और वजन 253 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6e, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999