1 लाख वाला Samsung Galaxy Z Flip 5 5G मात्र 65,999 रुपये में खरीदें, चेक करें डील

Samsung का फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 5G डिस्काउंट पर मिल रहा है।

1 लाख वाला Samsung Galaxy Z Flip 5 5G मात्र 65,999 रुपये में खरीदें, चेक करें डील

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
अगर कम बजट में फ्लिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung का फ्लिप फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 5G डिस्काउंट पर मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट बैंक ऑफर के साथ-साथ कीमत में कटौती का लाभ दे रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 5 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Flip5 5G Offers, Discount


Samsung Galaxy Z Flip 5 5G का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 66,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई 2023 में 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 65,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 61,250 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि,ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Samsung Galaxy Z Flip 5 Specifications


Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं 720x748 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 3.4 इंच की सुपर AMOLED फोल्डर शेप कवर डिस्प्ले है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 एंड्रॉयड पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में IPX8 रेटिंग दी गई है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »