• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Poco X8 Pro 5G को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 512 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Poco X8 Pro, Poco X8 Pro में होगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इन स्मार्टफोन्स में पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा

ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro Max 5G में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है
  • Poco X8 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm VC चैंबर होगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज को मंगलवार को भारत सहित इंटनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro 5G शामिल होंगे। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Poco X8 Pro 5G को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 512 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Poco X8 Pro Max 5G के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB का विकल्प होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। 

इन स्मार्टफोन्स में पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Poco X8 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी होगी। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ दो दिनों से अधिक तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 18 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय उपलब्ध कराएगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। Poco X8 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। 

Poco X8 Pro Max 5G में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिनों से अधिक तक चल सकती है। इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय और लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। Poco X8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max 5G में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500s दिया जाएगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »