Samsung Galaxy Z Flip 6 के लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy Z Flip 5 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 के लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy Z Flip 5 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Flip 5 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की AMOLED 2X इनर डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy Z Flip 5 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung आज गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2024 में ग्लोबल स्तर पर Samsung Galaxy Z Fold 6 5G के साथ Samsung Galaxy Z Flip 6 लॉन्च करने वाला है। नए फ्लिप स्मार्टफोन के आने से पहले ही मौजूदा Samsung Galaxy Z Flip 5 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप Galaxy Z Flip 5 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Z Flip 5 Price & Offers


Samsung Galaxy Z Flip 5 का 8GB RAM और 256GB  स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 14000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 85,000 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 64,000 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करतका है। वहीं चुनिंदा मॉडल को एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी पा सकते हैं।
 

Samsung Galaxy Z Flip 5 Specifications


Samsung Galaxy Z Flip 5 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,640 पिक्सल, एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz और 22:9 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं दूसरी 3.4 इंच सुपर AMOLED फोल्डर-शेप कवर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x748 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड OneUI 5.1.1 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 5 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी कैमरा और ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, NFC और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • कमियां
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »