आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर OnePlus Nord सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था
स्मार्टफोन्स के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल OnePlus की नई सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 6 सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। देश में पिछले वर्ष जुलाई में OnePlus Nord CE 5 सीरीज को लॉन्च किया गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में OnePlus ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च का टीजर दिया है। इस सीरीज में OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus Nord सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।
टेक ब्लॉगर Anvinraj Valiyathara ने एक अलग पोस्ट में बताया है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डेटाबेस पर OnePlus के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2805 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह OnePlus Nord CE 6 हो सकता है। इससे देश में OnePlus Nord CE 6 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। यह चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6V का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भारत में आगामी स्मार्टफोन सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) OLED LTPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
इस सीरीज के OnePlus Nord 6 की यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - CPH2795 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को TUV, IMEI, SIRIM और TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा गया है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Nord 6 की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Nord 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान