• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy S25 FE, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy S25 FE, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के Galaxy S25 के इस फैन एडिशन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है

Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy S25 FE, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • हाल ही में इस स्मार्टफोन को इंटरेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया गया है
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने भारत में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया है। इस महीने की शुरुआत में इस स्मार्टफोन को इंटरेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Samsung Galaxy S25 FE का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 65,999 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 77,999 रुपये का है। सैमसंग ने बताया है कि इसके 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदने वाले कस्टमर्स को 512 GB वेरिएंट का फ्री अपग्रेड मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक और 24 महीनों के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर है। इसे White, Icyblue और Jetblack कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर से देश में कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और सैमसंग के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Samsung Galaxy S25 FE के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Vision Booster और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। इसके लिए सात वर्ष के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपग्रेड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स के लिए सपोर्ट है। 

सैमसंग के Galaxy S25 के इस फैन एडिशन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें Galaxy S24 FE की तुलना में बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,900 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.4 mm और भार लगभग 190 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »