Samsung Galaxy S25 FE के साथ नया टैबलेट आज होगा लॉन्च: फीचर्स, कीमत से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक जानें सब
Samsung अपने अगले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy S25 FE को लॉन्च करने जा रहा है। यह Fan Edition स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसकी कीमत भारत और अन्य मार्केट्स में ₹57,000 से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में टाइमिंग 4 सितंबर दोपहर 3:00 बजे (IST) है। लाइवस्ट्रीम देखने के लिए आपको किसी एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं। सीधे Samsung के ऑफिशियल YouTube चैनल या Samsung.com वेबसाइट पर जाकर इवेंट देखा जा सकता है। इसके अलावा, Gadgets 360 पर आप पल-पल की खबरें हासिल कर सकते हैं।