Realme इस महीने भारत में लॉन्च करेगी  GT 6T, Qualcomm का होगा प्रोसेसर

देश में Realme के बिजनेस के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर GT सीरीज को पेश किया जाएगा। Realme GT 6 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Realme इस महीने भारत में लॉन्च करेगी  GT 6T, Qualcomm का होगा प्रोसेसर

यह Realme GT Neo 6 SE का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 6 को 9 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इससे पहले GT Neo 6 SE को लाया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 6T जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही दो वर्ष के बाद देश में देश में कंपनी की GT सीरीज की वापसी होगी। यह Realme GT Neo 6 SE का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे अप्रैल में पेश किया गया था। Realme GT 6T में Qualcomm का प्रोसेसर दिया जाएगा। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि GT 6T को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC होगा। Realme ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए नई GT 6 सीरीज को लाने का संकेत दिया है। कंपनी के फाउंडर और CEO, Sky Li ने देश में GT सीरीज की वापसी की पुष्टि की थी। इस सीरीज के जरिए कंपनी का टारगेट स्मार्टफोन मार्केट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का है। हालांकि, इसमें शामिल स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Realme GT Neo 6 को 9 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले GT Neo 6 SE को लाया गया था। 

देश में Realme के GT Neo 3 और GT 2 Pro खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। देश में Realme के बिजनेस के छह वर्ष पूरे होने के मौके पर GT सीरीज को पेश किया जाएगा। Realme GT 6 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Realme की चीन में वेबसाइट पर GT Neo 6 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। इसमें 1 TB तक की स्टोरेज मिलेगी। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 6.78 इंच 1.5K 8T LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। 

Realme GT Neo 6 SE में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »