Realme Neo 7 SE का डिजाइन डुअल कैमरा के साथ लीक, 7000mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

Realme Neo 7 SE का डिजाइन डुअल कैमरा के साथ लीक, 7000mAh बैटरी से होगा लैस!

रियलमी का अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE (फोटो में) का सक्सेसर हो सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में Dimensity 8400-Max चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है।
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Realme जल्द ही अपनी Neo सीरीज में Realme Neo 7 SE को पेश कर सकती है। फोन के विभिन्न सर्टीफिकेशंस में स्पॉट किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इसके डिजाइन को लेकर अभी कोई भी टीजर आदि जारी नहीं किया है। लेकिन एक सर्टीफिकेशन लिस्टिंग के माध्यम से फोन की इमेज लीक हो गई हैं। फोन में डुअल कैमरा स्पॉट किया जा सकता है। इसमें बड़ी बैटरी आने की बात कही गई है जो कि 7000mAh हो सकती है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल। 

Realme Neo 7 SE फोन कंपनी की घरेलू मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन में Dimensity 8400-Max चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन चीन के MIIT सर्टीफिकेशन में नजर (via) आया है। इस लिस्टिंग के माध्यम से फोन का डिजाइन भी रिवील हो गया है। फोन का मॉडल नम्बर RMX5080 मेंशन किया गया है। इसमें फ्रंट में फ्लैट OLED पैनल है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन में 6,850mAh की रेटेड वैल्यू वाली बैटरी कैपिसिटी मेंशन की गई है। जिसे कंपनी मौटे तौर पर 7000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। अनुमानित तौर पर कहा जा सकता है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह लगभग 2 दिन या उससे ज्यादा का भी बैकअप दे सकेगा। 

Realme Neo 7 SE के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी फोन में एडवांस्ड फिंगरप्रिंट स्कैनर तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में ऑप्टिकल टाइप शॉर्ट फोकस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। रियलमी का अपकमिंग फोन Realme GT Neo 6 SE का सक्सेसर हो सकता है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »