• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 7 Pro अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Realme GT 7 Pro अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

यह क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनरेशन Snapdragon चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है

Realme GT 7 Pro अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था

ख़ास बातें
  • यह GT 5 Pro की जगह ले सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 SoC मिल सकता है
  • Realme का GT 6 इस सप्ताह भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 7 Pro जल्द देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह GT 5 Pro की जगह ले सकता है। कंपनी ने GT 7 Pro के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का कुछ लीक से खुलासा हुआ है। यह क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनरेशन Snapdragon चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। 

टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि GT 7 Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हाई ऑप्टिकल जूम लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इससे एक लीक में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 SoC दिया जा सकता है। 

Realme का GT 6 इस सप्ताह भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था।  Realme GT 6 के Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होने की संभावना है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। GT 6 में प्रीमियम फीचर्स और AI क्षमताएं दी जाएंगी। यह Realme GT 6T के सेगमेंट में होगा। Realme GT 6T के साथ GT सीरीज की दो वर्ष के बाद इंटरनेशनल मार्केट में वापसी हुई है। Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Realme GT Neo 6 को चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस  CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) का है। 

हाल ही में कंपनी ने देश में Narzo N65 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 11,499 रुपये और 6 GB + 128 GB का 12,499 रुपये का है। इसे Amber Gold और Deep Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »