Realme का GT 7 Pro हो सकता है Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में Samsung की क्वाड माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन DC डिमिंग के साथ हो सकती है

Realme का GT 7 Pro हो सकता है Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन

हाल ही में Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन इस महीने चीन में पेश किया जाएगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे
  • GT 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 7 Pro इस महीने लॉन्च किया जाएगा। देश में यह Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट वाला देश में पहला स्मार्टफोन हो सकता है। इस चिपसेट को Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro में भी दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने दावा किया है कि देश में GT 7 Pro को Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन इस महीने चीन में पेश किया जाएगा। Qualcomm नए चिपसेट को 22 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। GT 7 Pro के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स लिए जा रहे हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में Samsung की क्वाड माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन DC डिमिंग के साथ हो सकती है। GT 7 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। 

इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में Realme ने प्रॉपराइटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में एक इनोवेशन पेश किया था। इसे 320 W SuperSonic Charge कहा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.5 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। Realme ने चीन में आयोजित अपने एनुअल 828 Fan Fest में स्मार्टफोन्स के लिए एक नए प्रकार की फोल्डेबल बैटरी भी प्रदर्शित की थी। 

Realme का दावा है कि इससे स्मार्टफोन को लगभग 4.30 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगा। इससे डुअल USB Type-C आउटपुट के जरिए Realme के स्मार्टफोन्स को 150 W तक और कम्पैटिबल लैपटॉप को 65 W पर चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के लिए 4,420 mAh रेटेड कैपेसिटी वाली फोल्डेड बैटरी भी प्रदर्शित की थी। इस बैटरी को फोल्ड किया जा सकता है और इस वजह से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल हो सकती है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी हैं। सैमसंग ने यूनिट्स की शिपमेंट्स के लिहाज से ओरिजिनल इक्विपमेंट सप्लायर के तौर पर अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। इसके बाद अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और चीन की Xiaomi हैं। हालांकि, इन तीनों स्मार्टफोन कंपनियों के मार्केट शेयर में मामूली गिरावट हुई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »