लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 के कथित अनबॉक्सिंग वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं। वीडियो में दोनों फोन का डिजाइन, ट्रिपल कैमरा सेटअप और Key Island डिजाइन साफ नजर आता है।

लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल

Samsung Galaxy A56 (लेफ्ट) और Galaxy A36 के सक्सेसर के रूप में आएंगे Galaxy A57 और Galaxy A37

ख़ास बातें
  • TikTok पर Galaxy A57 और Galaxy A37 के हैंड्स-ऑन वीडियो लीक
  • दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा और फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन दिखाई दिया
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 50MP कैमरा और Exynos चिपसेट मिल सकता है
विज्ञापन

Samsung के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को लेकर पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इन्हें इसी महीने के आखिर तक पेश कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन के डिजाइन की झलक ऑनलाइन लीक हो गई है। TikTok पर सामने आए कथित अनबॉक्सिंग और हैंड्स-ऑन वीडियो में Galaxy A37 और Galaxy A57 का लुक और कुछ डिजाइन डिटेल्स साफ नजर आ रहे हैं, जिससे आने वाले फोन की झलक पहले ही मिल गई है।

टिप्स्टर @VerdeSelvans ने TikTok पर इन दोनों फोन के वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में Galaxy A37 ग्रीन कलर में नजर आता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिखाई देता है और स्क्रीन के ऊपर सेंटर में पंच-होल कटआउट है। डिस्प्ले के चारों तरफ थोड़े मोटे बेजल्स भी नजर आते हैं। फोन के साइड फ्रेम पर Samsung का Key Island डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ हल्के उभरे हुए हिस्से पर दिए गए हैं।

पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल तरीके से लगाया गया है। कैमरा मॉड्यूल से अलग LED फ्लैश दिखाई देता है, जबकि बैक पैनल के निचले हिस्से में Samsung की ब्रांडिंग दी गई है।

दूसरी तरफ Galaxy A57 भी लगभग इसी डिजाइन के साथ नजर आता है। वीडियो में यह फोन पर्पल शेड में दिखता है। इसमें भी फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल कटआउट दिया गया है, लेकिन इसके बेजल्स Galaxy A37 की तुलना में थोड़े पतले दिखाई देते हैं। इस मॉडल में कंपनी का Key Island 2.0 डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बटन उसी तरह दाईं तरफ दिए गए हैं।

दोनों फोन के रियर पैनल का डिजाइन काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है। Galaxy A57 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर स्थित है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि इन दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »