इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 84,900 रुपये का है
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में में सोमवार को iPhone 17e को लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16e की जगह लेगा। एपल के इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में नया A19 चिप दिया गया है। यह MagSafe को सपोर्ट करता है।
iPhone 17e का प्राइस
इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये और 8 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 84,900 रुपये का है। iPhone 17e को व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iPhone 17e की बिक्री 11 मार्च से एपल की वेबसाइट और ऑथराइज्ड स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
iPhone 17e के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 'ऑप्टिकल क्वालिटी' 2x जूम को सपोर्ट करता है। इसमें Action बटन है के साथ Apple Intelligence फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में C1X मॉडम है जो स्पीड के लिहाज से बेहतर है।
iPhone 17e की एक विशेषता MagSafe चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन 20 W वायर्ड और 7.5 W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी नहीं दी गई है। एपल का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बैरोमीटर दिए गए हैं। iPhone 17e का साइज 146.7×71.5×7.8 mm और भार लगभग 169 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर