Honor का Magic V Flip बड़े कवर डिस्प्ले के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Magic V Flip को Camellia White, Champagne Pink और Iris Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Honor का Magic V Flip बड़े कवर डिस्प्ले के साथ अगले सप्ताह होगा लॉन्च

चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं

ख़ास बातें
  • इसे तीन कलर्स और 1 TB तक की स्टोरेज के साथ लाया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है
  • हाल ही में इसे चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर देखा गया था
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Honor का Magic V Flip अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसे तीन कलर्स और 1 TB तक की स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। हाल ही में  Magic V Flip को चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर देखा गया था। 

इस स्मार्टफोन को 13 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। इसके लिए Honor की वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज भी बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को बड़े कवर डिस्प्ले और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है। Magic V Flip को Camellia White, Champagne Pink और Iris Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Honor ने चीन में अपनी वेबसाइट पर इसके लिए रिजर्वेशन शुरू कर दी हैं। यह तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में होगा। 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस वर्ष की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Honor ने Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को चीन के बाहर इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। इस सीरीज में Honor Magic V2 और Magic V2 RSR शामिल हैं। हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के CEO, Madhav Sheth ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor के Magic फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च का संकेत दिया था। इस पोस्ट में Vivo के X Fold 3 Pro के लॉन्च की घोषणा वाला पोस्टर शामिल है, इसके साथ Sheth ने Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर तंज कसा था। इसके साथ ही इस पोस्ट में लिखे टेक्स्ट में कहा गया था कि Honor की Magic सीरीज देश के कस्टमर्स की उम्मीदों से आगे होगी। 

पिछले वर्ष सितंबर में Honor Magic V2 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने Porsche Design के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन Magic V2 RSR पेश किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 6.43 इंच OLED कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच इनर OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »