Realme 100W, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च कर सकती है GT Neo 5 Pro

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में GT Neo 5 सीरीज के अन्य मॉडल्स को लॉन्च किया था। इनमें Realme GT Neo 5 और GT Neo 5 SE शामिल था

Realme 100W, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च कर सकती है GT Neo 5 Pro

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में GT Neo 5 सीरीज को लॉन्च किया था
  • स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में प्रो मॉडल शामिल होने की संभावना है
  • Realme GT Neo 5 को दो चार्जिंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme का GT Neo 5 Pro जल्द लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में GT Neo 5 सीरीज के अन्य मॉडल्स को लॉन्च किया था। इनमें Realme GT Neo 5 और GT Neo 5 SE शामिल था। इन स्मार्टफोन्स में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट दिया गया है। 

कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में प्रो मॉडल शामिल होने की संभावना है। टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर की गई पोस्ट में बताया है कि Realme GT Neo 5 Pro को 100 W और 150 W फास्ट चार्जिंग के विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इसकी बैटरी 5,000 mAh की होने की संभावना है। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच OLED पैनल 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC मिल सकता है, जो Qualcomm का सबसे फास्ट चिपसेट है। इसमें 16 GB तक LPDDR4x RAM और 512 GB की स्टोरेज मिल सकती है। 

Realme GT Neo 5 को दो चार्जिंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था। इनमें से एक 4,600 mAh बैटरी और 240 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और एक अन्य 5,000 mAh की बैटरी और 150 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इनमें से पहले वेरिएंट के 16 GB + 256 GB का प्राइस CNY 3,199 (लगभग 39,000 रुपये) और दूसरे का CNY 2,499 (लगभग 30,400 रुपये) का था। Realme GT Neo 5 SE की 5,500 mAh की बैटरी है और यह 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट को CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) में लॉन्च किया था। 

हाल ही में कंपनी ने अपनी Realme 11 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें  Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलते हैं और इनमें MediaTek प्रोसेसर है। Realme 11 और Realme 11 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट और Realme 11 Pro+ 5G में ट्रिपल कैमरा यूनिट दी गई है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »