Realme के GT Neo 6 में होगा Snapdragon 8s Gen 3

पिछले महीने कंपनी ने चीन में GT Neo 6 SE को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है

Realme के GT Neo 6 में होगा Snapdragon 8s Gen 3

इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने चीन में GT Neo 6 SE को पेश किया था
  • Realme की चीन में वेबसाइट पर GT Neo 6 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है
  • इसमें 1 TB तक की स्टोरेज मिलेगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT Neo 6 जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Realme GT Neo 5 की जगह लेगा। पिछले महीने कंपनी ने चीन में GT Neo 6 SE को पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है। 

Realme की चीन में वेबसाइट पर GT Neo 6 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 SoC होगा। इसमें 1 TB तक की स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 6.78 इंच 1.5K 8T LTPO डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Realme GT Neo 6 SE को Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लाया गया था। 

इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,699 (लगभग 18,000 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,899 (लगभग 20,000 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) का है। 

कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की एक लाख से अधिक यूनिट्स कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक चुकी हैं। यह इस सेगमेंट में 45 W SUPER VOOC चार्जर वाला पहला स्मार्टफोन है। Realme 12x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसे Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 11,999 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,499 रुपये और 8 GB + 128 GB का प्राइस 14,999 रुपये का है। इसमें डुअल रियर कैमरा सिस्टम और डायनामिक बटन, एयर जेस्चर और मिनी कैप्सूल 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »