Realme GT Neo 6 सीरीज में मिल सकते हैं पावरफुल चिपसेट

इस सीरीज में Realme GT Neo 6 और GT Neo 6 SE शामिल हो सकते हैं। ये पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT Neo 5 सीरीज की जगह लेंगे

Realme GT Neo 6 सीरीज में मिल सकते हैं पावरफुल चिपसेट

इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme GT Neo 6 और GT Neo 6 SE शामिल हो सकते हैं
  • कंपनी के Realme 12 5G को 6 मार्च को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की GT Neo 6 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में Realme GT Neo 6 और GT Neo 6 SE शामिल हो सकते हैं। ये पिछले वर्ष पेश की गई Realme GT Neo 5 सीरीज की जगह लेंगे। कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज में पावरफुल चिपसेट दिए जा सकते हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Realme GT Neo 6 सीरीज में Snapdragon 7+ Gen 3 और Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने यह नहीं बताया है कि इनमें से किस स्मार्टफोन में कौन सा चिपसेट होगा। ऐसी अटकल है कि Realme GT Neo 6 में Snapdragon 8 सीरीज का चिप और GT Neo 6 SE में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया जा सकता है। इन दोनों चिप को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने GT Neo 5 को Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और GT Neo 5 SE को Snapdragon 7+ Gen 2 SoC के साथ पेश किया था। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

कंपनी के Realme 12 5G को 6 मार्च को देश में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Realme ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स के साथ ही डिजाइन और कलर्स का भी खुलासा किया है। Realme ने इस स्मार्टफोन का डायनैमिक बटन के  साथ टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के एक्शन बटन के समान कार्य कर सकता है। इस टीजर में संकेत दिया गया है कि इस बटन का इस्तेमाल कैमरा शटर, फ्लैशलाइट और साइलेंट मोड जैसे कुछ फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकेगा। एपल के एक्शन बटन से कैमरा को ओपन करने, फोकस मोड और फ्लैशलाइट को यूजर्स कस्टमाइज कर सकते हैं। Realme ने इस बटन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। यह दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर के नीचे दिख रहा है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »