Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro को भी मिलेगा Realme 3 Pro का यह खास फीचर

Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro को जल्द ही हाइपरबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह कलरओएस 6.0 अपडेट के ज़रिए संभव होगा।

Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro को भी मिलेगा Realme 3 Pro का यह खास फीचर
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro को बीते हफ्ते ही हाइपरबूस्ट 2.0 के साथ लॉन्च किया गया था
  • रियलमी 2 और रियलमी सी1 को लेकर अभी विचार चल रहा है
  • ColorOS 6 के रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी नहीं
विज्ञापन
Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro को जल्द ही हाइपरबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह कलरओएस 6.0 अपडेट के ज़रिए संभव होगा। यह जानकारी Realme के सीईओ माधव शेठ ने दी। दरअसल, उन्होंने यूट्यूब पर एक यूज़र के सवाल का जवाब देते हुए इस तकनीक को रियलमी 1, रियलमी यू1 और रियलमी 2 प्रो का हिस्सा बनाने के बारे में बताया। गौर करने वाली बात है कि HyperBoost 2.0 को Realme 3 Pro के साथ पेश किया गया है जो पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च हुआ था। इस फीचर के बारे में रियलटाइम में गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का दावा है। Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro को यह तकनीक देने की जानकारी तो Realme ने दे दी। लेकिन अभी Realme 2 और Realme C1 को लेकर चुप्पी बनाए रखी है।

यूट्यूब पर रियलमी यूज़र्स के सवाल के जवाब में माधव शेठ ने कहा, "हाइपरबूस्ट को कलरओेएस 6.0 अपडेट के ज़रिए रियलमी यू1, रियलमी 1 और रियलमी 2 प्रो का हिस्सा बनाया जाएगा। रियलमी 2 और रियलमी सी1 को लेकर अभी विचार चल रहा है।"

Realme 3 Pro को बीते हफ्ते ही हाइपरबूस्ट 2.0 के साथ लॉन्च किया गया था। फीचर के बारे में बताया गया है कि यह टचबूस्ट के साथ आता है। इससे रियलमी 3 प्रो में टच रिस्पॉन्स टाइम 16.2 प्रतिशत बेहतर हो जाता है। फ्रेमबूस्ट भी इस तकनीक का हिस्सा है और यह फ्रेम रेट को 38 प्रतिशत बेहतर करता है। Realme ने यह भी बताया कि PUBG में यह फीचर रिस्पॉन्स टाइम को 21.6 प्रतिशत इनहांस कर सकता है।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका नहीं है जब Realme ने मार्केट में पहले से मौज़ूद हैंडसेट को कोई खास फीचर देने का ऐलान किया है। इससे पहले बीते महीने ही कंपनी ने Realme 3 में दिए गए नाइटस्केप मोड को अन्य फोन का हिस्सा बनाने की बात की थी।

ज्ञात हो कि कंपनी ने अभी तक ColorOS 6 के रिलीज की तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि, कंपनी ने इस महीने ही बताया था कि मौज़ूदा फोन को एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस अपडेट देने की योजना जून तक टल गई है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • कमियां
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • कमियां
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme U1, Realme 2 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »