Realme 2 Pro को मिलना शुरू हुआ अगस्त 2020 अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

Realme X2 Pro स्मार्टफोन को अगस्त 2020 अरडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि प्रमुख ऑप्टिमाइज़ेशन और सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स के साथ आया है। यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट रोलआउट ऐप ड्रॉवर से ऐप अनइंस्टॉल करने के लिए लॉन्ग प्रेस आइकन जैसे फीचर्स लेकर आएगा।

Realme 2 Pro को मिलना शुरू हुआ अगस्त 2020 अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

Realme X2 Pro स्मार्टफोन का लेटेस्ट अपडेट स्टेज्ड मैनर में हुआ है रोलआउट

ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro का लेटेस्ट अपडेट अगस्त 2020 सिक्योरिटी पैच से है लैस
  • अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX1801EX_11.F.10 है
  • लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 2.97GB है
विज्ञापन
Realme 2 Pro स्मार्टफोन को अगस्त 2020 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि प्रमुख ऑप्टिमाइज़ेशन और सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स के साथ आया है। यह ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट रोलआउट ऐप ड्रॉवर से ऐप अनइंस्टॉल करने के लिए लॉन्ग प्रेस आइकन जैसे फीचर्स लेकर आएगा। इसके अलावा इस अपडेट में फ्लाइट मोड को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके साथ ही यह अपडेट कुछ बग्स को फिक्स करेगा और अगस्त 2020 सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। रियलमी 2 प्रो अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX1801EX_11.F.10 है, जिसे स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, ताकि किसी प्रकार का गंभीर बग एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित न करें।

Realme ने Realme 2 Pro के लिए अगस्त 2020 अपडेट का ऐलान अपने फोरम पोस्ट पर किया है। रियलमी का कहना है कि शुरुआती रूप में सीमित संख्या के लोगों के लिए इस लेटेस्ट अपडेट को ज़ारी किया गया है, जैसे कि यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इस अपडेट में किसी भी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है वैसे ही इसे बड़ी संख्या के लोगों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।
 

जिन यूज़र्स को यह OTA अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है, वह मैनुअली भी इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। रियलमी 2 प्रो के पेज़ को स्क्रोलडाउन करें, और अपडेट के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें। हालांकि, स्मूथ मैनुअल अपडेट के लिए पेज़ पर How to update? में उल्लेखित निर्देशों का पालन जरूर करें।

चेंजलॉग के मुताबिक, लेटेस्ट अपडेट बैटरी प्रतिशत के डिफॉल्ट डिस्प्ले को ऑप्टिमाइज़ करेगा, Deep cleanup फीचर और IMEI कॉपी करने के लिए एक लॉन्च प्रेस क्षमता को जोड़ेगा। अगस्त 2020 अपडेट रियलमी 2 प्रो यूज़र्स के लिए टच स्क्रीन समस्या में भी सुधार करेगा। इसके अलावा, इस अपडेट के बाद से ऐप ड्रॉवर में ऐप्स पर लॉन्ग प्रेस करके ऐप अनइंस्टॉल भी किया जा सकेगा।

नोटिफिकेशन बार में किए बदलावों की बात करें, तो यह अपडेट रियलमी 2 प्रो फोन में फ्लाइट मोड को ऑप्टिमाइज़ करेगा, जिसके ऑन होने पर ब्लूटूथ स्टेटस प्रभावित नहीं होगा।

चेंजलॉग के मुताबिक, कैमरा में यह अपडेट रियलमी 2 प्रो यूज़र्स के लिए EIS एंटी-शेक परफोर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करेगा।

यह अपडेट फोन में मौजूद कुछ बग्स को भी सुधारता है। कैमरा का इस्तेमाल करते हुए ब्लैक स्क्रीन की समस्या को सुधार दिया गया है। फ्लैशलाइट का इस्तेमाल करने में आ रही समस्या को भी इस अपडेट के साथ सही कर दिया गया है।

हालांकि, इस अपडेट में हाल ही में पेश किया गया स्मूथ स्क्रोलिंग फीचर नहीं जोड़ा गया है, जो कि यूज़र्स को स्मूथ और तेज़ी के साथ स्क्रोल करने की इजाज़त देता है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह फीचर फोन में जोड़ा जा सकता है।

रियलमी का कहना है कि अगस्त 2020 अपडेट को रियलमी 2 प्रो के लिए स्टैज्ड मैनर में रोलाउट किया गया है, जैसे ही यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है वैसे ही इसे सबसे के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा। यदि आप इंतज़ार नहीं करना चाहते हैं, तो इस सॉफ्टवेयर अपडेट को मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट का साइज़ 2.97GB है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • कमियां
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 2 Pro, August 2020 Security Patch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »