मोटो ज़ेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च

मोटो ज़ेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने भारत में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड को जून में ग्लोबली लॉन्च किया गया था
  • मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड फोर्स, मोटो ज़ेड प्ले जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है
  • अभी भारत में इनकी कीमत की जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
चीन की दिग्गज़ टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो भारत में आने वाले त्यौहारी सीज़न में अपना बहु-प्रतीक्षित मॉड्यूलर स्मार्टफोन मोटो ज़ेड पेश करेगी। मोटो ज़ेड स्मार्टफोन को इसी साल जून में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में यूज़र डिवाइस की फंक्शनालिटी बढ़ाने के लिए फोन के रियर पर मोटो मॉ़ड जोड़ सकते हैं।

लेनोवो इंडिया के मोबाइल बिजनेस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट सुधीन माथुर ने पीटीआई को बताया, ''हम भारत में आने वाले त्यौहारों के मौसम में 8 नए डिवाइस लॉन्च करेंगे। इनमें से 6 डिवाइस की घोषणा हम पहले ही कर चुके हैं। इन डिवाइस में मोटो ज़ेड भी शामिल हैं।'' कंपनी इसी महीने मोटो ज़ेड प्ले लॉन्च किया था।

हालांकि कंपनी ने अभी भारत में मोटो ज़ेड स्मार्टफोन की उपलब्धता से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह फोन अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। मोटो ज़ेड फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन और लैटिन अमेरिकी देशो में तीन वेरिएंट (मोटो ज़ेड प्ले, मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स) में उपलब्ध है।

मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लेनोनो के मुताबिक इन मॉड को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे। इनमें मोटो ज़ेड प्ले और हाल ही में वेरिज़ोन पर एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च हुए मोटो ज़ेड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये मॉड मोटो ज़ेड सीरीज में आने वाले तीन जेनरेशन के स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेंगे।

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है।

अब बात मोटोरोला मोटो ज़ेड फोर्स के स्पेसिफिकेशन की, मोटो एक्स फोर्स की तरह ही इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले शैटरशील्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इससे डिस्प्ले टूटेगा नहीं। पोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मोटो ज़ेड जैसे ही हैं लेकिन इसमें 3500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। टर्बो चार्जिंग के साथ आने वाली बैटरी के 15 मिनट में चार्जिंग के बाद 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने की बात कही गई है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »