फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy A55 5G को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A55 5G को इस वक्त सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब तक की सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 20 हजार रुपये से भी ज्यादा सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A55 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Samsung Galaxy A55 5G को Amazon ने धांसू ऑफर के साथ पेश किया है। इस फोन 39% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी कीमत ₹48,999 से घटकर ₹29,999 रह गई है। यानी एमआरपी पर कंपनी ने 19 हजार का डिस्काउंट दे दिया है। यह इसकी अबतक की सबसे सस्ती कीमत है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता। इसे और भी अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है, अगर आप इस पर मिल रहा बैंक ऑफर भी लगा देते हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
Samsung Galaxy A55 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को चुनिंद बैंकों के क्रेडिट कार्ड से EMI पर लेते हैं तो 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट 20 हजार रुपये से भी ज्यादा पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1080x2408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Galaxy A55 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग इसमें मिल जाती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च