Moto Z को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलने की ख़बर

लेनोवो के मोटो ब्रांड द्वारा अपने करीब एक साल पुराने मोटो ज़ेड स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किए जाने की ख़बर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी मोटो ज़ेड के लिए हॉंगकॉंग और इंडोनेशिया में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी की जा रही हैं।

Moto Z को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलने की ख़बर
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलने की ख़बर है
  • मोटो ज़ेड लेनोवो का पहला मॉड्यूलर फोन था
  • इस फोन पिछले साल लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो ब्रांड द्वारा अपने करीब एक साल पुराने मोटो ज़ेड स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किए जाने की ख़बर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी मोटो ज़ेड के लिए हॉंगकॉंग और इंडोनेशिया में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी की जा रही हैं। इन अपडेट को ओवर-द-एयर (ओटीजी) जारी किया गया है और इनमें गूगल डुओ वीडियो कॉलिंग ऐप व जुलाई के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं।

Moto Z लेनोवो का पहला मॉड्यूलर स्मार्टफोन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। और इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो प्री-इंस्टॉल था। टेकड्रॉयडर की ख़बर के मुताबिक, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ मोटो ज़ेड स्मार्टफोन का वर्ज़न NPL26.118-20 हो गया है। हालांकि, अभी अपडेट के साइज़ की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसमें डिवाइस के लिए जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा, ऐप शॉर्टकट और डोज़ फ़ीचर के साथ आइकल गोल दिखने लगे हैं।

जहां मोटो ज़ेड के लिए अभी हॉंगकॉंग और इंडोनेशिया में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट जारी किया जा रहा है, वहीं आने वाले हफ्तों में दूसरे बाज़ारों के लिए भी अपडेट जारी किए जाने की उम्मीद है। मोटो ने मोटो ज़ेड के अपडेट स्क्रीन पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए हैं, जिनमें कहा गया है कि अपडेट प्रक्रिया के शुरू होने से पहले 50 प्रतिशत बैटरी होना जरूरी है। अपडेट करने के लिए यूज़र को सेटिंग  > अबाउट फोन > सॉफ्टवेयर अपडेट (Settings > About Phone > Software Updates) में जाकर देखना होगा कि अपडेट उपलब्ध हैं या नहीं।

बात करें मोटो ज़ेड के स्पेसिफिकेशन की तो, इस फोन में 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है जिससे 30 घंटे तक का टॉक टाइम मिल सकता है। टर्बो पावर चार्जिंग के साथ फोन 15 मिनट में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। यह वाटर-रीपेलेंट कोटिंग के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , moto, lenovo, moto z android nougat update
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »