Moto Z Play को भारत में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने पिछले साल जून में भारत में पहली बार एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के लिए सोक टेस्टिंग की शुरुआत की थी। तीन सोक टेस्ट खत्म होने के बपाद, कंपनी ने हाल ही में देश में स्टेबल एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट रोलआउट करना शुरू किया था।

Moto Z Play को भारत में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने पिछले साल जून में भारत में पहली बार एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के लिए सोक टेस्टिंग की शुरुआत की थी। तीन सोक टेस्ट खत्म होने के बाद, कंपनी ने हाल ही में देश में स्टेबल एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट रोलआउट करना शुरू किया था। इससे कुछ महीने पहले ही कंपनी ने एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी किया था। Moto Z Play को अपडेट के बाद दिखा चेंजलॉग भी पिछले हफ्ते मोटो ज़ेड को मिले अपडेट के बाद आए चेंजलॉग के समान ही है।

इस अपडेट के बाद मोटो जे़ड प्ले में की बदलाव आए हैं। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के बाद आए सुधार में नए मल्टीटास्किंग फ़ीचर, ज़्यादा बेहतर नोटिफिकेशन कंट्रोल और डेटा डेवल व बैटरी फ़ीचर हैं। इसके साथ ही ऐप शॉर्टकट, जिनमें ऐप आइकन को देर तक दबाने और होल्ड करने से फेरेट ऐप एक्सेस करना भी शामिल हैं। वर्ज़न 2.0 पर मोटो मॉड्स प्लेटफॉर्म को अपडेट कर दिया गया है।  इन अपडेट के अलावा मोटो ज़ेड प्ले को जुलाई के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी मिले हैं।
 
moto z play

एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ओटीए अपडेट के लिए बिल्ड नंबर NPNS26.118-22 है और इसका साइज़ 1001.4 एमबी है। बता दें कि मोटो एक्स प्ले को अभी भी अपडेट मिलना बाकी है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में मोटो एक्स प्ले को भी अपडेट मिलेगा, क्योंकि पिछले कई हफ्तों से साइट पर मौज़ूद चेंजलॉग में इसका नाम शामिल है।

हमारा आपको सुझाव होगा कि आप वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े रहने पर ही इस अपडेट को डाउनलोड करें। ध्यान रखें कि फोन की बैटरी 50 फीसदी से ज़्यादा चार्ज है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »