• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले की बिक्री भारत में शुरू, जानें इनके बारे में

मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले की बिक्री भारत में शुरू, जानें इनके बारे में

मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले की बिक्री भारत में शुरू, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
मोटोरोला मोटो ज़ेड और ज़ेड प्ले की बिक्री आज से भारत में शुरू हो जाएगी। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर आज रात 11 बजकर 59 मिनट पर मिलना शुरू हो जाएंगे। ये दोनों स्मार्टफोन मॉड्यूलर डिज़ाइन के साथ आते हैं। इसके साथ ही लेनोवो इन स्मार्टफोन को ज्यादा दमदार बनाने वाले मोटो मॉड्स की भी बिक्री आज से शुरू करेगी।

बता दें कि इस महीने  की शुरुआत में इन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले को भारत में लॉन्च किया गया था। मोटो ज़ेड की कीमत 39,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड प्ले 24,999 रुपये है। याद रहे कि मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स को इस साल जून महीने में लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 इवेंट में पेश किया गया था। सीरीज के सबसे किफायती हैंडसेट मोटो ज़ेड प्ले को आईएफए 2016 में लॉन्च किया गया था।

बात करें मोटो ज़ेड की तो इसे दुनिया का सबसे पतला (5.2 एमएम) प्रीमियम स्मार्टफोन कहा जा रहा है। इस फोन में 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 535 पीपीआई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट फ्लैश और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है। फोन का वज़न 136 ग्राम है। फोन का डाइमेंशन 153.3 x75.3 x5.19 मिलीमीटर है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।

बात करें मोटो ज़ेड प्ले की तो मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है।इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  इस फोन का डाइमेंशन 156.4 x 76.4 x 6.99 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीए, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। लेनोवो के मुताबिक इन मॉड्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MOTO, MOTO MOBILE, MOTO Z, MOTO Z PLAY
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
  2. 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme C100x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  6. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  7. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  9. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »