मोटो ज़ेड2 फोर्स आज भारत में होगा लॉन्च

मोटो ज़ेड 2 फोर्स की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दस्तक पिछले साल जुलाई में हुई थी। अगस्त से यह यूएस के बाज़ार में बिकना शुरू हो गया था। इसकी शुरुआती कीमत $799 (तकरीबन 51,460 रुपये) थी। भारत में इसकी कीमत 51,200 रुपये के करीब हो सकती है। संभावना है कि अगले सप्ताह से स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया पर बिकना शुरू हो जाएगा।

मोटो ज़ेड2 फोर्स आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड फोर्स का अपग्रेड वर्ज़न मोटो ज़ेड 2 फोर्स आज होगा लॉन्च
  • स्मार्टफोन मोटो टर्बोपावर पैक मोटो मॉड के साथ आ रहा है
  • कीमत 51,200 रुपये के करीब हो सकती है
विज्ञापन
मोटो ज़ेड फोर्स का अपग्रेड वर्ज़न मोटो ज़ेड 2 फोर्स स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च होने जा रहा है। लिनोवो के अधिकार वाली मोटोरोला का यह साल का पहला स्मार्टफोन होगा। जैसा कि हमने पहले बताया था, यह स्मार्टफोन मोटो टर्बोपावर पैक मोटो मॉड के साथ आ रहा है। मोटो मॉड तो भारत में पहले से ही उपलब्ध है। स्मार्टफोन की बिक्री देशभर के तमाम ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए होगी, जिसमें मोटो हब रिटेल स्टोर भी शामिल रहेंगे। आप स्मार्टफोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग यहां भी देख सकते हैं।


बता दें कि मोटो ज़ेड 2 फोर्स की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में दस्तक पिछले साल जुलाई में हुई थी। अगस्त से यह यूएस के बाज़ार में बिकना शुरू हो गया था। इसकी शुरुआती कीमत $799 (तकरीबन 51,460 रुपये) थी। भारत में इसकी कीमत 51,200 रुपये के करीब हो सकती है। संभावना है कि अगले सप्ताह से स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया पर बिकना शुरू हो जाएगा।
 

मोटो टर्बोपावर पैक की भारत में कीमत और उपलब्धता

मोटो टर्बोपावर पैक की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। यह भारतीय बाज़ार में पिछले साल दिसंबर में आया था। इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी होती है। यह पावर पैक मोटो ज़ेड सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन में सपोर्ट करता है।
 

Moto Z2 Force Specifications

ज़ेड2 फोर्स की बॉडी 7000 सीरीज़ के अल्युमिनियम बिल्ड से बनी है। हैंडसेट पर जल-निरोधक नैनो कोटिंग की गई है। वहीं, फोन के बैक में विभिन्न मोटो मॉड से कनेक्टिविटी सुगम बनाने के लिए पोगो पिन कनेक्टर दिए गए हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित होगा। फोन में 5.5 इंच क्यूएचडी (1440x2560 रेजॉल्यूशन से लैस) शैटरशील्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी व 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोन के रियर में डुअल कैमरा (12-12 मेगापिक्सल का) सेटअप है। ये सोनी के IMX386 इमेज सेंसर से लैस हैं। दो में से एक सेंसर आरजीबी इमेज कैप्चर करता है व दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। दोनों कैमरे एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी डुअल एलईडी फ्लैस से लैस हैं। साथ ही फोन के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चरस, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस व एलईडी फ्लैस से युक्त है।

स्मार्टफोन 64 जीबी व 128 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट के विकल्प में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह हैंडसेट 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी से लैस है। सेंसर में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। हैंडसेट में 2730 एमएएच की बैटरी है, जो 15 वॉट के टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। फोन का वज़न 143 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bundled TurboPower Mod
  • Excellent cameras
  • Very good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Tends to get warm under load
  • Front glass picks up scratches easily
  • Lacks aesthetic appeal
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2730 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »