• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ नया मोटो मॉड, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ नया मोटो मॉड, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ नया मोटो मॉड, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड प्ले फोन मोटो ज़ेड से ज्यादा अफॉर्डेबल है
  • इसमें भी मोटो ज़ेड की तरह मॉड्यूलर अप्रोच है
  • इसके साथ नया हैसलब्लेड ट्रू ज़ूम मोटो मॉड भी लॉन्च किया गया
विज्ञापन
लेनोवो ने अपने मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इस स्मार्टफोनकी कीमत 499 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) रखी गई है जो मोटो ज़ेड से ज्यादा अफॉर्डेबल है। मोटो ज़ेड को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले दोनों ही मोटो मॉड्स के साथ आते हैं। मोटो मॉड्स एक मॉड्यूलर सिस्टम है जिससे यूज़र स्मार्टफोन में और ज्यादा फंक्शन शामिल कर पाएंगे।

मोटो ज़ेड प्ले के साथ ही, लेनोवो ने हैसलब्लेड के साथ नया मोटो मॉड भी डेवलेप किया गै जिसे ट्रू ज़ूम नाम दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया कि मोटो ज़ेड की कीमत 624 डॉलर (करीब 41,750 रुपये) है। नए प्रोडक्ट को बुधवार को बर्लिन में चल रहे आईएफए 2016 में प्रदर्शित किया गया।

मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। मोटो ज़ेड प्ले में 3150 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। लेनोनो के मुताबिक इन मॉड को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये मोटो ज़ेड के सभी वेरिएंट के साथ काम कर सकेंगे। इनमें मोटो ज़ेड प्ले और हाल ही में वेरिज़ोन पर एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च हुए मोटो ज़ेड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये मॉड मोटो ज़ेड सीरीज में आने वाले तीन जेनरेशन के स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेंगे।
 

अब बात हैसलब्लेड ट्रू ज़ूम मॉड की, यह मोटो मॉड सिस्टम में शामिल हुआ सबसे बेहतर मॉड है। इससे यूज़र आसानी से एक्सेसरी को स्मार्टफोन में अटैच कर कैमरे की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल सेंसर, 10एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, ज़ेनन फ्लैश, तस्वीरों का ऑटो बैकअप और रॉ फॉरमेट में शूट करने की क्षमता है। इसमें एक अलग शटर बटन व ज़ूम करने के लिए कंट्रोल दिया गया है जिससे यूज़र बिना फोन स्क्रीन का इस्तेमाल किए ही शूट कर सकते हैं। इसके अलावा, मॉड फोन में दिया स्टैंडर्ड कैमरा ऐप का इस्तेमाल करता है जिससे हैसलब्लेड मॉड की उपस्थिति का पता चलता है और यह कई दूसरे कंट्रोल व फ़ीचर सीधे स्क्रीन पर दिखा देता है।

मोटो ज़ेड के सभी प्रोडक्ट और मोटो मॉड की बिक्री सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन अभी भारत में इन प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z Play, Moto Z Play Price, Moto Mods, IFA, IFA 2016
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  2. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  3. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  4. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  5. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  6. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  7. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »