• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका

भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका

इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान बरकरार है लेकिन दूसरी तिमाही में कंपनी की शिपमेंट्स में 13.9 प्रतिशत की कमी हुई है। Vivo का मार्केट शेयर लगभग 19 प्रतिशत से घटकर 18.4 प्रतिशत का है

भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका

आईफोन मेकर एपल की बिक्री में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट 7.9 प्रतिशत घटी हैं
  • इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान बरकरार है
  • एपल की बिक्री में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन

देश में इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में कमी हुई है। पिछले कुछ वर्षों से भारत में स्मार्टफोन्स के मार्केट में दबदबा रखने वाले चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड्स को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung के मार्केट शेयर में कुछ बढ़ोतरी हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.9 प्रतिशत घटकर लगभग 6.42 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह पिछले कुछ वर्षों में देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली छमाही में सबसे कम बिक्री है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट लगभग 11.1 प्रतिशत घटकर लगभग 3.32 करोड़ यूनिट्स की हैं। हालांकि, कम वॉल्यूम के बावजूद इस मार्केट की वैल्यू में बढ़ोतरी 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका बड़ा कारण एवरेज सेलिंग प्राइस अधिक होना है। स्मार्टफोन मेकर्स ने मेमोरी और कंपोनेंट्स और डिस्प्ले की कॉस्ट में बढ़ोतरी का बोझ कस्टमर्स पर डाला है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्टफोन्स के लिए डिस्काउंट भी बहुत कम हो गया है। स्मार्टफोन मार्केट में कमी का बड़ा असर चाइनीज ब्रांड्स पर पड़ा है। इस मार्केट में चीन की Vivo का पहला स्थान बरकरार है लेकिन दूसरी तिमाही में कंपनी की शिपमेंट्स में 13.9 प्रतिशत की कमी हुई है। Vivo का मार्केट शेयर लगभग 19 प्रतिशत से घटकर 18.4 प्रतिशत का है। इसके अलावा Xiaomi के मार्केट शेयर में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट हुई है। Realme के लिए यह गिरावट 14.2 प्रतिशत और Poco के लिए 12.3 प्रतिशत की है। Vivo के सब-ब्रांड iQOO को इस मार्केट में सबसे अधिक नुकसान हुआ है और इसकी शिपमेंट्स में 61 प्रतिशत की कमी हुई है। 

प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली एपल और सैमसंग का प्रदर्शन अच्छा रहा है। एपल की बिक्री में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली इस कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 8.5 प्रतिशत का हो गया है। वैल्यू के लिहाज से एपल का प्रदर्शन जोरदार रहा है। स्मार्टफोन के मार्केट में वैल्यू में एपल की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 27 प्रतिशत की हो गई है। इस वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में कंपनी का iPhone 17 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। IDC का अनुमान है कि इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्थिति मुश्किल हो सकती है और स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15 प्रतिशत से ज्यादा कमी होने का अनुमान है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »