• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel Jio को कड़ी टक्कर

BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 1 साल की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान करती है।

BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर

Photo Credit: Pexels/Andrew Patrick

BSNL का ₹2399 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Airtel के ₹3599 वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा आता है।
  • Jio का ₹3599 वाला प्लान प्रतिदिन 2.5GB डाटा प्रदान करता है।
  • Vodafone Idea के ₹3599 वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 1 साल की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान कर रही है। अगर आप 365 दिनों की वैधता के साथ सस्ता प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी सस्ते में प्लान देती है, जिसमें डेली 2जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अन्य टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया भी 365 दिनों की वैधता के साथ प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं, लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा है। आइए इनके बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

BSNL का ₹2399 वाला प्लान
BSNL का ₹2399 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों तक चल सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है, क्योंकि हाई स्पीड के बाद डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड हो जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अगर ग्राहक 12 अगस्त, 2026 तक रिचार्ज करवाते हैं तो 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी मिलती है।

Airtel का ₹3599 वाला प्लान
Airtel का ₹3599 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा देता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चल सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो 12 महीनों की वैधता के साथ Adobe Express Premium की सुविधा मिलती है। वहीं द सेफ नेटवर्क और फ्री हेलोट्यून्स 30 दिनों के लिए मिलती हैं। साथ ही साथ एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio का ₹3599 वाला प्लान
Jio का ₹3599 वाला प्लान प्रतिदिन 2.5GB डाटा प्रदान करता है जो कि कुल 912.5GB बैठता है। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों तक चल सकता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो JioHotstar, JioTV और 50 GB के साथ JioAICloud का एक्सेस मिलता है। इसमें 18 महीने की वैधता के साथ Google Gemini का एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।

Vodafone Idea का ₹3599 वाला प्लान
Vodafone Idea के ₹3599 वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। वहीं अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है, क्योंकि हाई स्पीड के बाद डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbpsकी स्पीड हो जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा आता है। इसमें वीकेंड डाटा रोलओवर का लाभ भी मिलता है, जिससे बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को उपयोग किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL 365 Days Plan, Airtel, Jio, Vodafone Idea
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »