Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 

Vivo V80 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है

Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 

Photo Credit: Vivo

हाल ही में पेश किए Vivo V70 Lite 5G की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Vivo V80 Lite 5G में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मिल सकता है
  • इस वर्ष जून में पेश किए गए Vivo V70 Lite 5G की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का Vivo V80 Lite 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इस वर्ष जून में पेश किए गए Vivo V70 Lite 5G की यह जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन के भारत में गुरुवार को लॉन्च किए Vivo S2 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 

Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

Vivo V80 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत में Vivo S2 को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB के वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,260 × 2,800 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,050 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

हाल ही में पेश किए गए Vivo V70 Lite 5G में 6.77 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है। Vivo V70 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »