Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई Flipkart Freedom Sale में Nothing Phone 4b काफी सस्ते में मिल सकता है।

Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nothing Phone 4b में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई Flipkart Freedom Sale में Nothing Phone 4b काफी सस्ते में मिल सकता है। अगर आपका बजट ₹35,000 के करीब है तो नथिंग का यह फोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में Nothing Phone 4b पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। Nothing के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Nothing Phone 4b पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 4b Price & Offers

Nothing Phone 4b का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹4719 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹30,280 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹33 हजार तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है।

Nothing Phone 4b Features& Specifications

Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Phone 4b में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट दिया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है। कंपनी तीन साल के लिए OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है। इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में वेपर कूलिंग चेंबर भी शामिल है, जो ,400 स्क्वाअर मिमी हीट डिसिपेशन से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 4b के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Nothing के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गाय है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के  लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »