हाल ही में BSNL ने अपने 4G नेटवर्क को लॉन्च किया था। कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। यह दो लाख अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने के लिए मंत्रिमंडल से अनुमति मांगेगी
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4G नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही 5G सर्विस को भी लॉन्च करने की योजना है। BSNL ने अगले पांच वर्षों में 77,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रपोजल दिया है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने अपने नेटवर्क का दायरा बढ़ाने के लिए दो लाख अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने की तैयारी की है।
हाल ही में BSNL ने 4G नेटवर्क को लॉन्च किया था। कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। यह दो लाख अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने के लिए मंत्रिमंडल से अनुमति मांगेगी। कम्युनिकेशंस एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर संसद की समित को एक लिखित जवाब में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है। हालांकि, Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बहुत कम है।
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा था कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
पहली तिमाही में BSNL के ARPU में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 102.7 रुपये प्रति माह का है। केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने पर भी विचार किया जा रहा है। देश के कई क्षेत्रों में कंपनी ने 4G नेटवर्क को शुरू किया है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क पहले से मौजूद है। इन कंपनियों से मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल हो रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे