LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई

भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) देश में सब्सिडी के तहत एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है।

LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई

Photo Credit: Pexels/ Harsh Kukadiya

PMUY देश में सब्सिडी के तहत एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • PMUY देश में सब्सिडी के तहत एलपीजी गैस प्रदान करती है।
  • PMUY का उद्देश्य गरीब परिवार की महिलाओं को फ्री LPG गैस कनेक्शन देना है।
  • PMUY योजना को 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) देश में सब्सिडी के तहत एलपीजी कनेक्शन प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवारों की महिलाओं को फ्री LPG गैस कनेक्शन देना है, जिससे उन्हें धुएं वाले चूल्हों की जगह स्वच्छ ईंधन इस्तेमाल करने का मौका मिले। इस योजना को 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था,जिसका लाभ गरीब परिवारों, एससी, एसटी और अन्य वर्ग की महिलाओं को मिलता है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को LPG सिलेंडर पर सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता और सब्सिडी दी जाती है। अगर आफ इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

PMUY कनेक्शन के लिए योग्यता:
PMUY कनेक्शन के लिए सिर्फ महिला आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
जिस घर से LPG कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है तो उस घर में किसी भी अन्य कंपनी का कोई दूसरा LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवेदक महिला का गरीब परिवार से होना चाहिए, जिसके लिए डीप्रीवेशन डिकलेरेशन (तय फॉर्मेट के अनुसार) जमा करना होगा।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • नो योर कस्टमर (KYC) एप्लीकेशन फॉर्म।
  • आइडेंटिटी प्रूफ (पहचान का सबूत) के लिए आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ (पते का सबूत) (प्रवासी आवेदक के लिए Annexure I के अनुसार स्व-घोषणा पत्र)
  • उस राज्य का राशन कार्ड/ परिवार की जानकारी बताने वाला राज्य सरकार का अन्य कोई दस्तावेज (प्रवासी आवेदकों के लिए Annexure I के अनुसार स्व-घोषणा पत्र)
  • आवेदक और परिवार के अन्य व्यस्क सदस्यों के आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे कि पासबुक की कॉपी/कैंसल चेक आदि।
  • डेप्रीवेशन डिकलेरेशन (वंचना घोषणा पत्र)


कैसे करें आवदेन

सबसे पहले आपको देश की सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://pmuy.gov.in/ पर जाना पड़ेगा।
फिर होमपेज पर नजर आ रहे Apply for New Ujjwala PMUY Connection पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद Click Here to apply for New PMUY Connection पर क्लिक कनरा होगा।
उसके बाद स्क्रीन पर 3 गैस कंपनियों के विकल्प नजर आएंगे, जिसमें आपको किसी एक का चयन करने के बाद Click Here to Apply पर क्लिक करना होगा।
अब अपनी गैस कंपनी के पोर्टल पर अपने पंजीकृत नंबर से लॉगिन करना है। वहीं अगर पहली बार आए हैं तो पंजीकरण पूरा करना होगा।
फिर आपकोअपनी निजी जानकारी, पते और बैंक की डिटेल्स के साथ ऑनलाइन KYC फॉर्म भरना होगा।
उसके बाद अपने आधार, राशन कार्ड और फोटो की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी।
फॉर्म सबमिट करना है और मिले हुए रेफरेंस नंबर को सेव करना है
एप्लीकेशन का प्रिंट आउट लेना है और फाइनल वेरिफिकेशन के लिए अपने दस्तावेजों के साथ चयनित लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »