Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से सभी के लिए Flipkart Freedom Sale शुरू कर दी है।
Photo Credit: Realme
Realme TechLife 65 inch Smart TV गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Flipkart ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू की हुई है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन से लेकर, टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट और स्मार्टवॉच आदि पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप 65 इंच साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Thomson NeoX 65 inch Smart Google TV
Thomson NeoX 65 inch Smart Google TV फ्लिपकार्ट पर ₹44,999 में लिस्ट है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹4,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹40,999 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹9,180 कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। Thomson NeoX के इस टीवी में 65 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 Nits ब्राइटनेस है। इस टीवी में 32GB स्टोरेज और Google एसिस्टेंट मिलता है।
iFFALCON U65 65 inch Smart Google TV
iFFALCON U65 65 inch Smart Google TV ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹39,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3,188 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹36,811 हो जाएगी। iFFALCON U65 में 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्ट टीवी MEMC के साथ डॉल्बी विजन एटम्स, HVA पैनल और मैटेलिक बेजेल लैस डिजाइन के साथ आता है।
TOSHIBA 65 inch Smart Google TV 2025
TOSHIBA 65 inch Smart Google TV 2025 फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान ₹43,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹3,388 डिस्काउंट पा सकते है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹40,611 हो जाएगी। TOSHIBA 65 inch Smart Google TV 2025 में 65 इंच की अल्ट्रा HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी डॉल्बी एटम्स के साथ 30W पावरफुल साउंड के साथ आता है।
Kodak MotionX 65 inch Smart Google TV
Kodak MotionX 65 inch Smart Google TV फ्लिपकार्ट सेल में ₹44,999 में लिस्ट है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3,438 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹41,561 हो जाएगी। Kodak MotionX में 65 इंच की QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले आती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स ब्राइटनेस है। यह टीवी डॉल्बी विजन, एटम्स 70W साउंड आउटपुट, आईकेयर और गूगल एसिस्टेंट से लैस है।
Realme TechLife 65 inch Smart TV
Realme TechLife 65 inch Smart TV फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान ₹45,999 में लिस्टेड किया है। बैंक ऑफर को देखते हुए फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹3,488 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹42,511 हो जाएगी। Realme TechLife में 65 इंच की Ultra HD (4K) LED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 30W आउटपुट वाले दो स्पीकर हैं। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत