iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी
  • iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा
  • इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी पेश किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 11 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11S को भी पेश किया जाएगा।  इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि iQOO Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट होगा। नई iQOO Neo 11 सीरीज के लिए इस चिपसेट को MediaTek के साथ को-डिवेलप किया गया है। इस स्मार्टफोन में नेक्स्ट-जेनरेशन 'Monster Super Core Engine' भी मिलेगा, जिसे MediaTek चिपसेट में इंटीग्रेट किया गया है। iQOO का दावा है कि MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में भी सुधार होगा। 

इससे पहले कंपनी ने बताया था कि F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल वाला iQOO Neo 11 Ultra पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा। इसका डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन की पेशकश करेगा और इसमें पांच प्रतिशत से कम हानिकारक ब्लू लाइट होगी। इसमें  'सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0' का नया फीचर भी होगा जिससे बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए अधिक नेचुरल लाइट मिलने का दावा किया गया है। 

हाल ही में चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर iQOO Neo 11 Ultra को मॉडल नंबर -  MT6993M के साथ देखा गया था। इस स्मार्टफोन के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। iQOO Neo 11 Ultra में 9,100 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। iQOO Neo 11 Ultra में रियर पैनल पर '3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट' होगा। इस स्मार्टफोन में मैट फिनिश के साथ मेटल का फ्रेम होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »