Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का पहला स्थान बरकरार रह सकता है। एपल के साथ ही Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स डिमांड को बढ़ा सकते हैं

Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स

हाल ही में सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई रेंज को पेश किया है

ख़ास बातें
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
  • इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी सकती है
  • इस सेगमेंट में Samsung का पहला स्थान बरकरार रह सकता है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की जल्द ही इस सेगमेंट में एंट्री करने की योजना है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। हालांकि, प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन की पुष्टि नहीं की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन्स के मार्केट को प्रोसेसर की सप्लाई में कमी और मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में ग्रोथ जारी रह सकती है। इस रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पीछे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ती लोकप्रियता एक बड़ा कारण है। इसके अलावा एपल के इस सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने से भी बिक्री में तेजी आ सकती है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का पहला स्थान बरकरार रह सकता है। एपल के साथ ही Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स डिमांड को बढ़ा सकते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष की चौथी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। एपल की iPhone 18 सीरीज के साथ iPhone Ultra को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के कुछ ही महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में इसकी हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की हो सकती है। इस मार्केट में एपल, सैमसंग और Huawei की अगले वर्ष संयुक्त तौर पर लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हो सकती है। एपल की योजना फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर लगभग एक करोड़ यूनिट्स करने की है। 

iPhone Ultra में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। iPhone Ultra में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »