HMD 225 4G जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक हुआ डिजाइन

इस मोबाइल में रेक्टैंगुलर स्क्रीन बड़े बेजेल्स और सिंगल रियर कैमरा के साथ है। इसमें एक LED फ्लैश भी दिया गया है

HMD 225 4G जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक हुआ डिजाइन

यह इस वर्ष की शुरुआत में अपडेट किए गए Nokia 225 4G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें रेक्टैंगुलर स्क्रीन बड़े बेजेल्स और सिंगल रियर कैमरा के साथ है
  • इस मोबाइल का डिजाइन Nokia 225 4G के समान है
  • इसमें 4G LTE, FM रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के विकल्प हो सकते हैं
विज्ञापन
मोबाइल के नए ब्रांड्स में शामिल HMD का 225 4G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस फीचर फोन की पुष्टि नहीं की है। इस मोबाइल के बारे में ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। यह इस वर्ष की शुरुआत में अपडेट किए गए Nokia 225 4G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर @smashx_60 ने HMD 225 4G की डिटेल्स को लीक किया है। इस मोबाइल में रेक्टैंगुलर स्क्रीन बड़े बेजेल्स और सिंगल रियर कैमरा के साथ है। इसमें एक LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके कीपैड में अलग नेविगेशन और कॉल आंसर और रिजेक्ट बटन हैं। इस मोबाइल का डिजाइन Nokia 225 4G के समान है। इसके रियर पैनल के बीच में HMD का लोगो है। इसे तीन कलर्स - ब्लू, पिंक और ग्रीन में दिखाया गया है। 

HMD 225 4G में 2.4 इंच IPS LCD स्क्रीन 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। इसमें Unisoc T107 चिपसेट दिया जा सकता है। इस मोबाइल में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा HD वीडियो के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 1,450 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ हो सकती है। इस मोबाइल में डुअल 4G LTE, FM रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के विकल्प हो सकते हैं। HMD 225 4G में 3.5 mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है। 

पिछले सप्ताह HMD ने भारत में अपने शुरुआती 5G स्‍मार्टफोन - HMD Crest और HMD Crest Max लॉन्च किए थे। कंपनी का कहना है कि इन स्मार्टफोन्स की बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और डिस्‍प्‍ले को आसानी से रिपेयर कराया जा सकता है। इनमें फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इनमें 5,000 mAh की बैटरी 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। HMD Crest को 6 + 128 GB वेरिएंट में लाया गया है। इसका प्राइस 14,499 रुपये का है। HMD Crest Max में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 16499 रुपये है। HMD Crest और HMD Crest Max में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट एमेजॉन पर ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान होगी। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »