• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

HMD Crest और HMD Crest Max में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है।

50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • HMD Crest स्‍मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्‍च
  • एचएमडी ब्रैंडिंग के साथ पहली बार भारत में स्‍मार्टफोन लाई कंपनी
  • नोकिया स्‍मार्टफोन भी बनाती है एचएमडी
विज्ञापन
HMD Crest, HMD Crest Max Launched : नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ने भारत में उसके पहले 5जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें एचएमडी ब्रैंडिंग के साथ लाया गया है। फोन्‍स के नाम हैं- HMD Crest और HMD Crest Max. ये फोन कई खूबियों को समेटे हुए हैं, पर सबसे खास हैं इन्‍हें रिपेयर कराए जाने की सुविधा। कंपनी का कहना है कि इन फोन्‍स की बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और टूटे हुए डिस्‍प्‍ले को आसानी से रिपेयर कराया जा सकता है। दोनों फोन्‍स में फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है और 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग मिलती है। 
 

HMD Crest, HMD Crest Max Price in India 

HMD Crest को 6+128 जीबी मॉडल के साथ लाया गया है। फोन की कीमत 14,499 रुपये है। स्‍पेशल इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में इसे 12999 रुपये में लिया जा सकेगा। HMD Crest Max को 8+256 जीबी वेरिएंट में लाया गया है, जिसके दाम 16499 रुपये हैं। इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में इसे 14999 रुपये में लिया जा सकेगा। दोनों फोन्‍स की सेल एमेजॉन पर ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान की जाएगी।  
 

HMD Crest, HMD Crest Max Specifications, features 

HMD Crest और HMD Crest Max में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। 

HMD Crest में 50 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा है साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर मिलता है। इसके मुकाबले HMD Crest Max में 64 एमपी का मेन रियर कैमरा मिलता है साथ में 5 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड और 2 एमपी का मैक्रो सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन 50 एमपी के सेल्‍फी कैमरा से लैस हैं। 

HMD Crest में 6 जीबी रैम है, जिसे और 6 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। HMD Crest Max  में 8 जीबी रैम है। उसे भी वर्चुअल एक्‍सपेंड किया जा सकता है। ये फोन यूनिसॉक के टी760 प्रोसेसर से लैस हैं और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड पर रन करते हैं। 

दोनों फोन्‍स में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। HMD Crest को तीन कलर्स- मिडनाइट ब्‍लू, रॉयल पिंक और लश लाइलैक में लाया गया है। Crest Max को डीप पर्पल, रॉयल पिंक और एक्‍वा ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा। ये फोन HMD.com पर भी उपलब्‍ध होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »