4 जीबी रैम वाले दमदार स्मार्टफोन के बारे में जानें

4 जीबी रैम वाले दमदार स्मार्टफोन के बारे में जानें
विज्ञापन
स्मार्टफोन के लिए सबकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं। किसी को कैमरा और स्टोरेज तो कुछ लोगों को ख़ूबसूरत डिज़ाइन और बनावट वाले स्मार्टफोन चाहिए होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को फोन के बिना किसी परेशानी के चलने और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा रैम की जरूरत होती है। आज बाज़ार में 8 जीबी तक के रैम वाले स्मार्टफोन मौज़ूद हैं।

लेकिन अगर हम बात करें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्टफोन में रैम की जरूरत की। तो आज बाज़ार में 3 जीबी व 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की भरमार है। हमने आपको पिछली बार 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की जानकारी दी थी। इसके अलावा हम आपको 10,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले बजट स्मार्टफोन के बारे में भी बता चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे 4 जीबी रैम वाले उन स्मार्टफोन के बारे में जिनकी कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है। गौर करने वाली बात है कि, हमने इस लिस्ट में उन्हीं स्मार्टफोन को शामिल किया है जिनका हमने रिव्यू किया है।


मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। (रिव्यू)
 
moto g5 plus screen gadgets360

मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है। मोटोरोला मोटो जी5 प्लस का 3 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलता है।

शाओमी रेडमी नोट 4
शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। (रिव्यू)
 
xiaomi

फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। शाओमी रेडमी नोट 4 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कीमत 9,999 रुपये (2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज) से शुरू होती है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा, यानी सिर्फ 1,000 रुपये महंगा। हमारे द्वारा रिव्यू किया गया 4 जीबी रैम वेरिएंट मार्केट में 12,999 रुपये में मिलेगा।

हॉनर 6एक्स
हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलता है। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है।  हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। (पढ़ें: हॉनर 6एक्स की पहली झलक)
 
Honor


फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में यूज़र को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

लेनोवो ज़ेड2 प्लस
लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ग्राहकों के पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट में से चुनने का विकल्प रहेगा। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। और दूसरे में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। (रिव्यू)
 
lenovo

इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। 17,999 रुपये में ग्राहकों को 3 जीबी रैम मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। ये कीमते लॉन्च के समय की हैं, हालांकि अब यह स्मार्टफोन बाज़ार में कम कीमत पर उपलब्ध है।

जियोनी एस6 प्रो
जियोनी एस6 प्रो में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755एम) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 4 जीबी का एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो ओएस 3.2 पर चलेगा। जियोनी एस6 प्रो में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। (रिव्यू)
 
gionee s6 pro

फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। इसके बारे में 0.1 सेकेंड में काम करने का दावा किया गया है। जियोनी के इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3130 एमएएच की बैटरी। लेटेस्ट हैंडसेट जियोनी एस6 प्रो की कीमत करीब 20,000 रुपये है।

कूलपैड कूल 1 डुअल
इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। (रिव्यू)
 
coolpad

कूलपैड कूल1 डुअल में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जो सिर्फ ऑनलाइन स्टोर में मिलेगा। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। दोनों ही वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र
असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन है। मेटल बॉडी वाल यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम-कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़ेनफोन 3 लेज़र में 3000 एमएएच की बैटरी है। असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र में 5.5 इंच फुल एचडी (1920 x 1080) डिस्प्ले है। (रिव्यू)
 
asus

इस स्मार्टफोन में 12 अपर्चर एफ/2.0, आरजीबी सेंसर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स214 13 मेगापिक्सल पिक्सलमास्टर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.0 और 89 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेसंर है जिसके 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है।

वीवो वी5
वीवो वी5 की सबसे अहम ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर के साथ इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। सेल्फी कैमरा मूनलाइट फ्लैश और फेस ब्यूटी 6.0 फ़ीचर के साथ आता है। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है। यह एक यूनिबॉडी मेटल डिवाइस है जो घुमावदार किनारों के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। (रिव्यू)
 
Vivo

इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है।

लेनोवो के6 नोट
लेनोवो के6 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। लेनोवो के6 नोट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। ग्राहकों के पास 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का विकल्प भी है। लेनोवो के इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फुल-मेटल बॉडी डिज़ाइन वाला फोन है। (रिव्यू)
 
lenovo

यूज़र फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। लेनोवो के6 नोट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है।

लेनोवो पी2
बता दें कि लेनोवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है। लेनोवो पी2 हैंडसेट कंपनी के पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
lenovo p2

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4 GB RAM Smartphone, Mobile, LENOVO smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »