Diwali पर रात में दीयों, रंगोली और आतिशबाजी की शानदार फोटो खींचना चाहते हैं तो स्मार्टफोन में कुछ कैमरा सेटिंग्स बदल लें। जानें Night Mode, ISO, Shutter Speed और Exposure इस्तेमाल करने का सही तरीका।
Photo Credit: AI Generated
Diwali पर स्मार्टफोन कैमरे की सही सेटिंग्स से खींचें शानदार रात की तस्वीरें
Diwali 2026: दिवाली पर घर की सजावट, जलते दीये और आतिशबाजी की फोटो खींचना चाहते हैं तो सिर्फ फोन का कैमरा अच्छा होना काफी नहीं है। कई बार गलत कैमरा सेटिंग्स की वजह से रात में फोटो धुंधली आती हैं या दीयों और लाइट्स की रोशनी ज्यादा होने से डिटेल्स खराब हो जाती हैं। ऐसे में फोन के कैमरे में कुछ सेटिंग्स बदलकर लो-लाइट और नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर आपके फोन में Pro या Manual Mode है, तो ISO, Shutter Speed और Exposure को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करके बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं। चलिए विस्तार से समझते हैं।
अगर आप घर की सजावट, रंगोली या जलते दीयों की फोटो खींच रहे हैं तो Night Mode इस्तेमाल करें। कुछ स्मार्टफोन में ये ऑप्शन Low-Light मोड के नाम से भी मिल सकता है। जैसा की नाम से पता चलता है, यह कम रोशनी में ज्यादा डिटेल कैप्चर करने में मदद करता है। हालांकि, फोटो लेते समय फोन को स्थिर रखना जरूरी है। संभव हो तो Tripod का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि चलते हुए लोगों या तेजी से हिलती चीजों की फोटो में Night Mode से ब्लर आ सकता है।
अगर आपके फोन में Pro या Manual Mode है तो ISO और Shutter Speed को खुद सेट कर सकते हैं;
ISO: यह कैमरे के लाइट के प्रति सेंसर की सेंसेटिविटी को कंट्रोल करता है। रात में ISO बढ़ाने से फोटो ज्यादा ब्राइट होती है, लेकिन बहुत ज्यादा ISO करने पर फोटो में ग्रेन या नॉइस आ सकता है। दीयों और सजावट की फोटो के लिए ISO 100-400 से शुरुआत करें।
Shutter Speed: इससे तय होता है कि कैमरा कितनी देर तक रोशनी कैप्चर करेगा। दीयों की स्थिर फोटो के लिए Tripod के साथ 1/4 से 1 सेकंड तक की शटर स्पीड ट्राई कर सकते हैं। हाथ में फोन पकड़कर फोटो खींच रहे हैं तो बहुत धीमी शटर स्पीड से बचें, वरना फोटो धुंधली हो सकती है।
दीये, LED लाइट्स और आतिशबाजी की फोटो में कई बार रोशनी जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखाई देती है। ऐसे में स्क्रीन पर सब्जेक्ट पर टैप करके Exposure स्लाइडर को थोड़ा कम (स्मार्टफोन मॉडल के हिसाब से ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं) करें। -0.3 से -1 EV तक कम करके देखें। इससे तेज रोशनी वाले हिस्सों की डिटेल बचाने में मदद मिल सकती है। सही Exposure के लिए अलग-अलग लेवल पर कुछ फोटो क्लिक करके तुलना करें।
आतिशबाजी (Fireworks) की फोटो के लिए फोन को Tripod पर लगाएं और Pro Mode में ISO 100-200 रखें। Shutter Speed को 1/2 से 2 सेकंड के बीच ट्राई कर सकते हैं। इससे आसमान में आतिशबाजी की रोशनी की लकीरें कैप्चर हो सकती हैं। Focus को Manual करके दूर की आतिशबाजी पर सेट करें। अगर आपके फोन में ये सेटिंग्स नहीं हैं तो Night Mode या उपलब्ध Long Exposure Mode आजमा सकते हैं।
दिवाली की रात वीडियो बनाने के लिए 4K 30fps या 1080p 30fps सेटिंग्स से शुरुआत करें। कम रोशनी में 60fps पर वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि इससे हर फ्रेम में कम रोशनी कैप्चर हो सकती है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय Exposure को थोड़ा कम रखें और फोन को स्थिर रखने के लिए OIS या EIS Stabilization का इस्तेमाल करें। डिजिटल जूम करने के बजाय सब्जेक्ट के करीब जाने की कोशिश करें।
यह छोटी-सी टिप भी फोटो की क्वालिटी में बड़ा अंतर ला सकती है। फोन के कैमरा लेंस पर उंगलियों के निशान या धूल होने से रात में लाइट्स के आसपास धुंधलापन और फ्लेयर दिखाई दे सकता है। इसलिए फोटो खींचने से पहले लेंस को साफ मुलायम कपड़े से जरूर पोंछ लें।
इन सेटिंग्स को अपनाकर आप Diwali पर जलते दीयों, घर की सजावट और आतिशबाजी की बेहतर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि हर फोन का कैमरा और सेंसर अलग होता है, इसलिए ISO, Shutter Speed और Exposure की सेटिंग्स को अपने फोन के हिसाब से थोड़ा बदलकर देखना बेहतर रहेगा। हो सके तो दिवाली से पहले ही इन टिप्स को अच्छे से प्रैक्टिस करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी