हॉनर 6एक्स है दो रियर कैमरे वाला फोन, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

हॉनर 6एक्स है दो रियर कैमरे वाला फोन, कीमत 12,999 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
हुवावे ने अपने हॉनर ब्रांड का एक डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम हॉनर 6एक्स है। यह आज की तारीख में मार्केट का सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरा फोन है। स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में यूज़र को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

(पढ़ें: हॉनर 6एक्स की पहली झलक)

स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी को दोपहर दो बजे शुरू होंगे। पहली फ्लैश सेल 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया था।


हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलेगा। हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। आप एक वक्त में दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद रहेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके बारे में 600 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 23 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 150.9x76.2x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 655
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »