जियोनी एस6 प्रो लॉन्च, इसमें हैं 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर

जियोनी एस6 प्रो लॉन्च, इसमें हैं 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने नया स्मार्टफोन एस6 प्रो लॉन्च किया है। कंपनी की 'एस' सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट जियोनी एस6 प्रो की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,380 रुपये) है। यह रोज़ गोल्ड, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

जियोनी एस6 प्रो में 5.5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755एम) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 4 जीबी का एलपीडीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अमिगो ओएस 3.2 पर चलेगा।

जियोनी एस6 प्रो में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में इंटिग्रेटेड है। इसके बारे में 0.1 सेकेंड में काम करने का दावा किया गया है। जियोनी के इस फोन को पावर देने का काम करेगी 3130 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 38.6 घंटे तक का टॉक टाइम और 558 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

इसका डाइमेंशन 153×75.26×7.6 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम। 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करने वाले एस6 प्रो हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee, Gionee Mobiles, Gionee Smartphone, Gionee S6 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »