![]()
![]()
![]()
(जियोनी एस6 प्रो के कैमरा सेंपल देखने के लिए क्लिक करें)
3130 एमएएच की बैटरी वीडियो लूप टेस्ट में 10 घंटे 13 मिनट तक चली जिसे अच्छा ही कहा जाएगा। आम इस्तेमाल में हम फोन को बिना चार्ज किए हुए एक दिन से ज्यादा तक चला पाए। आपको फास्ट चार्जिंग तो नहीं मिलेगी, लेकिन फोन के साथ मिलने वाले चार्जर करीब दो घंटे में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।
हमारा फैसला
मिड-रेंज सेगमेंट के महंगे स्मार्टफोन आम तौर पर अच्छे हरफनमौला हैंडसेट होते हैं। इन डिवाइस को बजट का ध्यान रखकर नहीं बनाया जाता है तो ऐसे में कंपनी की कोशिश एक-दो डिपार्टमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देने की होती है। और बाकी विभाग में संतोषजनक परफॉर्मेंस से भी ग्राहक खुश रहते हैं। जियोनी के पुराने एस6 मॉडल बैटरी लाइफ और बिल्ड क्वालिटी में बेहतरीन रहे हैं लेकिन बाकी विभाग में उनमें कुछ भी याद रखने योग्य नहीं था। अफसोस की बात यह है कि एस6 प्रो में भी कुछ नहीं बदला है।
बिल्ड क्वालिटी, बैटरी लाइफ और डिस्प्ले के अलावा इस फोन में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसकी वजह से आप इसे लेनोवो, शाओमी, असूस या एचटीसी के इसी कीमत वाले स्मार्टफोन के बदले चुनें। कैमरा कमज़ोर कड़ी हैं। प्राइमरी के साथ सेल्फी कैमरा हर किस्म की रोशनी में औसत परफॉर्मेंस देता है। कैमरा इस्तेमाल करते वक्त फोन थोड़ा गर्म हो जाता है। जियोनी ने वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, बैकलिट कैपिसिटिव बटन और फास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नहीं दिए हैं। हम आपको इस फोन को खरीदने का सुझाव नहीं दे सकते।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस