शाओमी रेडमी नोट 4 का ब्लैक वेरिएंट इस दिन पहली बार बिकेगा

शाओमी रेडमी नोट 4 का ब्लैक वेरिएंट इस दिन पहली बार बिकेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 के ब्लैक वेरिएंट की बिक्री भारत में पहली बार 1 मार्च को
  • बता दें कि रेडमी नोट 4 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी मिलता है
  • शाओमी रेडमी नोट 4 कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है
विज्ञापन
अगर आप शाओमी रेडमी नोट 4 के ब्लैक वेरिएंट का इंतज़ार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही अहम है। शाओमी रेडमी नोट 4 के ब्लैक वेरिएंट की बिक्री भारत में पहली बार 1 मार्च को होगी। यह सेल शाओमी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर आयोजित होगी। बता दें कि रेडमी नोट 4 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी मिलता है।

दरअसल, शाओमी की वेबसाइट पर एक टीज़र इमेज लगाया गया है। इस पर लिखा है कि ब्लैक इज़ कमिंग। सेल 1 मार्च को दोपहर 12 बजे।

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने रेडमी नोट 4 हैंडसेट को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट कंपनी के बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है। भारत में फोन को स्पेस ग्रे, गोल्ड और ब्लैक कलर में बेचे जाने की जानकारी दी गई थी।


शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है।

फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »