भारत में अब 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं। Realme, Redmi और Poco के इन 4 फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Poco
स्मार्टफोन में अब बड़ी बैटरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और 2026 में कंपनियां 7,000mAh से आगे निकलकर 10,000mAh बैटरी वाले फोन भी ला रही हैं। भारत में फिलहाल इस कैटेगरी में चार अलग-अलग मॉडल खास तौर पर सामने आते हैं -Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G। इनमें Realme के दोनों फोन 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco मॉडल में 10,000mAh बैटरी दी गई है।
Realme P4 Power 5G इस कैटेगरी में 10,001mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है। बैटरी को 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Realme P4 Power 5G की वर्तमान में शुरुआती कीमत ₹32,999 है।
Realme Narzo Power 5G में भी 10,001mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6.8 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 80W Ultra Charging का सपोर्ट है। P4 Power 5G के समान ही Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत भी ₹32,999 है।
Poco X8 Power 5G भी 10,000mAh बैटरी वाले फोन की लिस्ट में शामिल है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कैमरे में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है और फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Poco X8 Power 5G की वर्तमान में शुरुआती कीमत ₹35,999 है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। Xiaomi के मुताबिक, यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 4 दिन से ज्यादा तक चल सकती है, हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप यूज पर निर्भर करेगा। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 100W HyperCharge और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Redmi Note 17 Pro Max 5G इन चारों में सबसे महंगा फोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज