असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत व खूबियां

असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत व खूबियां
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों जगह मिलेगा
  • इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
असूस ने 17 अगस्त को ज़ेनवोल्यूशन इवेंट में भारत में अपना ज़ेनफोन 3 लेज़र स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब यह फोन भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है।

ज़ेनफोन 3 लेज़र शुरुआती एक महीने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसके बाद इस स्मार्टफोन को दूसरी देशभर की ऑनलाइन वेबसाइट व बड़े रिटेल स्टोर के साथ असूस एक्सक्लूसिव स्टोर पर भी मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन है। मेटल बॉडी वाल यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम-कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़ेनफोन 3 लेज़र में 3000 एमएएच की बैटरी है।

असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र में 5.5 इंच फुल एचडी (1920 x 1080) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 12 अपर्चर एफ/2.0, आरजीबी सेंसर और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स214 13 मेगापिक्सल पिक्सलमास्टर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.0 और 89 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेसंर है जिसके 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए असूस ज़ेनफोन 3 लेज़र में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 149 x 76 x 7.9 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। यह फोन ग्लेसियर सिल्वर व सैंड गोल्ड कलर में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good camera
  • Decent display
  • कमियां
  • Relatively weak battery life
  • Overpriced
  • Too much bloatware
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »